छपरा, मई 22 -- परसा,एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के शंकर डीह में शुक्रवार को छापेमारी करते हुए स्कूटी पर लदे 50 लीटर शराब बरामद किया। बरामद शराब की मात्रा 50 लीटर बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने एक शराब धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया। पकड़ा गया धंधेबाज मिथिलेश कुमार मांझी बताया गया है। उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।वहीं शराब धंधे के मामले में फरार चल रहे एक और धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया।वह थानाक्षेत्र के अंजनी निवासी विकास दास का पुत्र अंशु कुमार है।शुक्रवार की दोपहर बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

शिवगंज में पीपल का पेड़ गिरना शिवगंज ब्रह्मस्थान का वर्षों पुराना पीपल का पेड़ अचानक गिरा बिना आंधी-पानी धराशायी हुआ विशाल वृक्ष, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं फोटो - 23 बिना आंधी व बारिश का ...