बदायूं, जुलाई 21 -- उझानी, संवाददाता। 5.300 किलोग्राम डोडा छिलका और तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने हाईवे किनारे ढाबों पर खड़े ट्रक चालकों को डोडा छिलका बेचने की बात स्वीकार की है। उझानी कोतवाली पुलिस ने रविवार रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अब्दुल्लागंज-जिरौली रोड स्थित पीर मजार के पास जालंधरी सराय निवासी 24 वर्षीय इलमाम पुत्र नवाब हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.300 किलोग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी कब्जे में ले ली। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई चेकिंग अभियान के दौरान की गई। पुलिस का कहना है कि बरामद डोडा छिलका कहां से लाया गया और इसे कहां ...