गढ़वा, दिसम्बर 20 -- गढ़व। गढ़वा- रंका मार्ग पर पचपड़वा मोड़ के पास स्कूटी दुर्घटना में शनिवार को एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला मझिआंव थाना क्षेत्र के टरहे गांव निवासी अनिल पासवान की पत्नी प्रियंका देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि प्रियंका अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर रंका किसी काम से गई हुई थी। वहां से वापस अपने घर लौटने के क्रम में पचपड़वा मोड़ के पास स्कूली छात्रा को बचाने के क्रम में स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना कि जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने आसपास के लोगों के सहयोग से उसे लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...