गढ़वा, दिसम्बर 18 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के सोनपुरवा मोहल्ला निवासी नंदू पासवान का पुत्र मोनू कुमार पासवान बुधवार को स्कूटी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मोनू अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर बाजार किसी काम से जा रहा था। उसी क्रम में गढ़वा स्टेशन रोड में उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल से टकरा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...