बरेली, मई 29 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कूटी चलाने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि स्कूटी सवार ने गुस्से में चाकू निकालकर युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मोहनपुर निवासी मुकेश कुमार यादव का कहना है कि बुधवार रात करीब दस बजे वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आदर्श कॉलोनी स्थित पवन फास्ट फूड के पास चाऊमीन खा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी से पहुंचे नकटिया निवासी आकाश शर्मा उर्फ मेंटल की लापरवाही के चलते उनका बेटा दुर्घटना से बाल-बाल बच गया। यह भी पढ़ें- स्कूटी तेज चलाने पर टोका तो युवक पर चाकू से किया हमला यह देखकर उन्होंने आकाश से स्कूटी धीरे चलाने की बात कही। इस पर आरोपी भड़क गय...