लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, संवाददाता। बाजारखाला थानाक्षेत्र में स्कूटी टकराने पर युवक को पीटा। इतना ही नहीं दबंगों ने उसके घर पर पथराव कर दिया। विरोध पर निकली मां से अभद्रता और भाई और पिता संग मारपीट भी की। पीड़ित पिता ने मंगलवार को नौ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।ऐशबाग खजुआ निवासी मोहम्मद शोएब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे उनका बेटा अफनान स्कूटी से घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी स्कूटी उल्टी दिशा में आ रहे रईस से टकरा गई। माफी मांगने के बाद भी आरोपित और उसके साथियों ने अफनान को पीट दिया। पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुंचा। रात करीब 11 बजे आरोपित और उसके साथी नाजिम, सुलतान, शुएब, नईम, गुड्डू, सुहैल, समीर, साहिल व अन्य लोगों ने पीड़ित के घर हमला बोल दिया। आरोपितों ने पीड़ित के घर पर पथराव किया। विरोध करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.