रुडकी, मई 2 -- रुड़की, संवाददाता। पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से चोरी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर निवासी प्रवीन कुमार ने शुक्रवार को तहरीर देकर स्कूटी चोरी का केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस स्कूटी चोरों की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। जिसमें दो युवक चोरी करते हुए कैद हो गए। यह भी पढ़ें- स्कूटी चोरी में केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...