रुडकी, मई 2 -- रुड़की। चोरों ने स्कूल के पास खड़ी एक स्कूटी चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर निवासी प्रवीन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को वह रामनगर चौक के पास गए थे। स्कूटी खड़ी कर वह काम से चले गए। कुछ देर बाद वापस आए तो स्कूटी गायब थी। उन्होंने आसपास स्कूटी की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही स्कूटी चोरी का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...