बांका, अप्रैल 18 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चिंगुलिया गांव में बाबूलाल टुड्डू के घर से स्कूटी चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया। चोर की पहचान बेलहर बाजार के शिव यादव के पुत्र ललन यादव उर्फ डोमा यादव के रूप में हुई है। इस संबंध में बाबूलाल टुड्डू की पत्नी बसंती सोरेन ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर कहा है कि वह दो बजे दिन में जंगल गई थी। घर में सिर्फ बच्चे थे। चोर उसके घर से स्कूटी चोरी कर भाग रहा था लेकिन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- बेलहर बस्ती से स्कूटी चोर गिरफ्तार ग्रामीण यह सोचकर दौड़े की कोई स्कूटी वाला गिर गया है उसे मदद कर देंगे। लेकिन ग्रामीणों के दौड़ते ही चोर भागने लगा जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मामला समझ में आने के बाद पुलिस को ब...