नैनीताल, जून 16 -- नैनीताल। रूसी बाईपास क्षेत्र में सोमवार देर शाम स्कूटी को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन युवक बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार, रूसी निवासी रोहित संम्मल अपने साथी कृष्णा और आदित्य दोनों निवासी सात नंबर नैनीताल के साथ कार से रूसी बाईपास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी कार के आगे एक स्कूटी आ गई। जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन सड़क किनारे की ओर मोड़ दिया। इस दौरान कार का एक टायर नाले में चला गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया और सड़क की दूसरी ओर जा पहुंचा। यह भी पढ़ें- स्कूटी को बचाने के प्रयास में रूसी बाईपास पर पलटी कार वाहन पलटने की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कार में फंसे युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। कोतव...