संभल, मार्च 30 -- नखासा थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुरसानी के निकट हसनपुर संभल मार्ग पर रविवार दोपहर स्कूटी को बचाते समय अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और पोल भी टूट गया। हालांकि कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। दिल्ली निवासी जीशान रविवार को संभल के गांव कुरकावली में कार्यक्रम में शामिल होने कार से आ रहे थे। जैसे ही वह हसनपुर संभल मार्ग स्थित सिंहपुरसानी गांव के पास पहुंचे तभी सड़क पर स्कूटी सवार आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, और पोल भी टूट गया लेकिन गाड़ी में लगे एयरबैग समय पर खुल गए। जिससे कार में सवार लोग को चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो ...