महाराजगंज, अप्रैल 6 -- परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत परतावल क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में स्कूटी की टक्कर से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर चौबे का रहने वाला था।बताया जा रहा है कि रामदरश (54) निवासी रामपुर चौबे थाना कप्तानगंज-कुशीनगर अपने गांव से परतावल बाजार होते हुए छातीराम जा रहा था। परतावल के आंबेडकर नगर के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही स्कूटी चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.