महाराजगंज, मई 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में साइकिल सवार की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। विवेचना के दौरान चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस न होने की पुष्टि होने पर दुर्घटना संबंधी धाराओं को हटाकर सदोष मानव वध की धारा में कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार शुभम वर्मा (18) निवासी धनगड़ा को बसहिया से गिरफ्तार किया गया है। बीते 5 अप्रैल को रामदरश प्रसाद (54) पुत्र राजबल्ली साइकिल से परतावल चौक से छातीराम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी से जा रहे शुभम वर्मा ने तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल रामदरश प्रसाद की बाद में मृत्यु हो गई थी।इस मामले में श्यामदेउरवा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसओ सत्यप्रका...