रुडकी, जून 4 -- हाईवे पर स्कूटी की टक्कर से एक ई-रिक्शा पलट गई। जिससे ई-रिक्शा चालक के पैर का पंजा कट गया और तीन सवारियां घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर स्कूटी सवार महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित डबल फाटक, ढंडेरा निवासी आनंद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक जून को वह ई-रिक्शा में सवारी लेकर मिलिट्री चौक की तरफ जा रहा था। इस बीच स्कूटी सवार एक महिला ने लापरवाही से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी। जिससे ई-रिक्शा हाईवे पर पलट गई थी। रिक्शा पलटने से तीन सवारियां घायल हो गई थी, जबकि उसका एक पैर का पंजा कट गया था। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला गंभीर घायल कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...