लखीमपुरखीरी, मई 10 -- मैलानी मैलानी थाना क्षेत्र की बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत संसारपुर तिराहे के पास गुरुवार शाम स्कूटी और साइकिल की टक्कर में घायल हुए बुजुर्ग की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया, जहां शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के भांजे विनोद कुमार गौतम ने बताया कि उनके 60 वर्षीय मामा गंगाराम गुरुवार को बांकेगंज बाजार गए थे। शाम को घर लौटते समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग उन्हें तत्काल बांकेगंज सीएचसी ले गए। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा की मौत, भांजा घायल वहां सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से हालत नाजुक देखते हु...