रामपुर, जून 3 -- गंज थाना क्षेत्र के घेर बाज खां निवासी चांद बी उर्फ खुशबु की बूटिक की दुकान बैजनाथ की गली में है। वह अपनी दुकान पर बैठकर काम कर रही थी। तभी दो लोग दुकान पर आए और उसकी स्कूटी की चाबी मांगने लगे। उसने चाबी देने से मना कर दिया। इतने में दोनों गुस्सा हो गए और दुकान में रखी कैची से चांद बी पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शाहरोज और शुऐब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...