दुमका, मार्च 23 -- गोपीकांदर। गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत काली मंदिर के समीप स्कूटी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। यह घटना रविवार को हुई। स्थानीय लोगों की मदद से बुजुर्ग महिला को गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टर पंचम लाल ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि सिर, पैर, हाथ में चोट लगी है। बेहतर ईलाज हेतु प्राथमिक उपचार के बाद फूलो - झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया गया। घायल सुंदरी महारानी ने बताया कि वे पाकुड़िया थाना क्षेत्र बथान पहाड़ी गांव की रहने वाली है। गोपीकांदर थाना क्षेत्र पहाड़िया टोला खेड़ीबाड़ी गांव में रिश्तेदार के यहां मेहमानी करने के लिए आई थी। रविवार को साप्ताहिक हटिया देखने के लिए जा रही थी कि स्कूटी की चपेट में आकर वह घायल हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.