नैनीताल, दिसम्बर 15 -- नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में स्कूटी की टक्कर से एक बुजुर्ग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सोमवार को तल्लीताल राजभवन क्षेत्र में भुवन राम सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद राहगीरों ने घायल स्कूटी सवार और बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। इधर, घायल बुजुर्ग के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। तल्लीताल थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...