गढ़वा, जून 19 -- भवनाथपुर। थाना क्षेत्र के पंडरिया निवासी असलम अंसारी के 10 वर्षीय पुत्र कयूम अंसारी स्कूटी के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां चिकित्सक नीतीश कुमार भारती द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार दुर्घटना में कयूम अंसारी को सिर में गंभीर चोट लगी है। परिजनों के अनुसार कयूम अपने घर के पास खेल रहा था। उसी वक्त गांव का ही एक युवक स्कूटी से उसी रास्ते से गुजर रहा था। उसके चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...