अमरोहा, मार्च 24 -- जोया। डिडौली क्षेत्र में ढकिया चमन गांव के पास हाईवे पर स्कूटी का टायर फटने से दो छात्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों छात्र लोदीपुर आईएफटीएम से लौट रहे थे। रास्ते में अचानक स्कूटी का टायर फट गया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर दोनों छात्र सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए जोया सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में मोहित पुत्र पदम सिंह निवासी रहरा अड्डा तथा अभिषेक निवासी राजपूत कॉलोनी शामिल हैं। दोनों छात्रों का इलाज जारी है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...