स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो की हालत गंभीर
गाज़ियाबाद, मई 17 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। शहजादपुर मार्ग पर रजवाहे के पास स्कूटी और बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में स्कूटी के पीछे बैठे युवक की मौत हो गई,जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मेरठ के गढ़ रोड स्थित दुर्गापुरम निवासी समित कुमार अपने साथी अभिषेक निवासी जानी खुर्द जिला मेरठ के साथ पाइपलाइन मार्ग से होते हुए गंगनहर पटरी की ओर जा रहे थे। शनिवार रात जब वह मुरादनगर शहजादपुर मार्ग पर रजवाहे के पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की टक्कर के बाद युवक उछलकर काफी दूर गिरे। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर सभी को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।मेरठ के अस्पताल ले जाते समय स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.