गाजीपुर, अप्रैल 20 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तहसील रोड स्थित वकीलबाड़ी के पास सोमवार की सुबह 10:30 बजे के करीब स्कूटी और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कस्बा यूसुफपुर के जमालपुर वार्ड नंबर आठ निवासी 36 वर्षीय आरिफ अंसारी पुत्र आसिफ अंसारी बिजली का सामान लेने अपने घर से स्कूटी से आदिलाबाद चौराहे की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह वकीलबाड़ी स्थित डॉ. एसजी राय के मकान के सामने से गुजर रहे थे कि सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। टक्कर में आरिफ को सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.