बुलंदशहर, मार्च 26 -- कोतवाली क्षेत्र में ककोड़ रोड पर बाइक व स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में किन्नर की मौत हो गयी। जबकि बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस के अनुसार गुरूवार को गांव वैर निवासी सलोनी (32 वर्ष) स्कूटी से बुलंदशहर जा रही थी। ककोड़ रोड स्थित विद्याज्ञान स्कूल के पास सिकंदराबाद की ओर से आ रहे बाइक सवार सुमित निवासी गांव जैतपुर ककोड़ की बाइक और सलोनी की स्कूटी की आमने सामने की टक्कर हो गयी। जिसमे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सलोनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुमित की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।बताया जाता है कि सलोनी बुलंदशहर में रहती थी। गुरूवार को मृत...