स्कूटी और ऑटो की टक्कर में तीन घायल, एक की हालत गंभीर
सिमडेगा, जून 2 -- बानो, प्रतिनिधि। महाबुआंग थाना क्षेत्र के मारंगढ़ा के समीप स्कूटी और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों एवं प्रशासन के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए बानो सीएससी लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार नवीन तोपनो, नितीश बारला और अर्पित कंडुलना स्कूटी से कामडारा से बानो की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मारंगढ़ा के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक टेंपो से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं दुर्घटना में टेंपो भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में नवीन तोपनो को गंभीर चोटें आई हैं। बानो सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर कर दिया। जबकि नितीश बारला औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.