सहारनपुर, मार्च 15 -- रामपुर मनिहारान। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव खटकाहेड़ी के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहल्ला सराय निवासी अनुज पुत्र बिरमपाल स्कूटी से हाईवे से गुजर रहा था। खटकाहेड़ी गांव के पास अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं। सीएचसी चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...