रामपुर, फरवरी 12 -- बुधवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा पेश किए गए बजट में महिलाओं के लिए की गई घोषणाओं पर महिलाओं की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना, कौशल विकास केंद्र, वर्किंग वूमेन हॉस्टल और मुख्यमंत्री सुमंगला योजना जैसी पहलों को लेकर कई महिलाओं ने इसे सकारात्मक कदम बताया है। कॉलेज छात्राओं का कहना है कि स्कूटी योजना से उन्हें पढ़ाई के लिए आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। वहीं कुछ कामकाजी महिलाओं ने वर्किंग वूमेन हॉस्टल की घोषणा को सराहते हुए कहा कि इससे बाहर से नौकरी करने आने वाली महिलाओं को सुरक्षित आवास मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने रोजगार और पेंशन संबंधी प्रावधानों को और मजबूत करने की मांग भी रखी। कौशल विकास केंद्र की घोषणा को सकारात्मक बताया। उनका कहना है कि नई ट्रेनिंग से रोजगार क...