सहरसा, दिसम्बर 27 -- सहरसा। बीते 19 दिसंबर को भेडधरी में स्कुल वैन व स्कार्पियो गाड़ी के टक्कर में स्कूली बच्चे सहित कई लोग जख्मी हो गए थे। मामले में मानस नगर निवासी आरूष के परिजनों ने सदर थाना में स्कूल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया की स्कूल पंचवटी चौक से मानस नगर डेढ़ किलोमीटर दूर है ।जबकि दुर्घटना पांच किलोमीटर दूर पर हुई है। मामले में जिला प्रशासन से भी कड़ाई से नियमों का पालन कराने की अपील किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...