मुंगेर, मार्च 11 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। सदर मुंगेर के कर्णपुरी कॉलोनी स्थित डोमेन स्किल सेंटर (एसएमसी एजुकेशन) के नर्सिंग छात्रों ने संस्थान पर धोखाधड़ी और वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। मंगलवार को दर्जनों आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई और संस्थान के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की मांग की। ​नामांकन के नाम पर वसूली, नहीं मिली ट्रेनिंग: ​डीएम को सौंपे गए सामूहिक आवेदन में जीडीए नर्सिंग कोर्स के छात्रों ने बताया है, कि नामांकन के समय संस्थान के समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) ने प्रत्येक छात्र से 1000 रुपये जमा कराए थे। कहा गया था कि, कोर्स पूरा होने के बाद यह राशि वापस कर दी जाएगी। साथ ही, मुंगेर सदर अस्पताल में ऑन जॉब ट्रेनिंग और कोर्स पूरा होने पर प्रमाण पत्र देने का भरोसा दिलाया गया था।​भविष्य को लेकर चिं...