नई दिल्ली, जून 22 -- अच्छी, साफ, सुथरी और ग्लोइंग स्किन आपके लुक में चार चांद लगा सकती है। लेकिन आजकल धूल-मिट्टी, प्रदूषण और खान पान की समस्याओं की वजह से स्किन से जुड़ी समस्याएं लोगों को बहुत हो रही हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए स्किन का अच्छे से ख्याल रखना होगा। यहां हम 21 आदतों के बारे में बता रहे हैं जो स्किन को कई ज्यादा खूबसूरत बनाने में मददगार साबित हो सकती हैं। 1) हर शाम सोने से पहले अपनी स्किन को अच्छी तरह साफ करें। 2) अगर जरूरत हो तो सुबह उठते ही स्किन को फिर से क्लीन करें या फिर सिर्फ पानी से चेहरा धोएं। यह भी पढ़ें- 5 आदतें बदल सकती हैं स्किन का कलर, साफ और सेहतमंद त्वचा पाने के लिए अपनाएं 3) धूप से निकलने वाली यूवी किरणों से बचने के लिए धूप की यूवी किरणों से बचें। इसके लिए रोजाना एसपीएफ लगाएं और इसमें कोई लापरवाही न बरतें...