स्किन केयर के बारे में बताया
पिथौरागढ़, मई 30 -- संतोष आर्यन पिथौरागढ़। एसबीआई आरसेटी में 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन स्किन केयर के बारे में बताया। प्रशिक्षक ने माइक्रोलैब आईसब्रेकिंग गेम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को अपनी सोच को बर्फ की तरह कठोर न बनाकर पानी की तरह तरल व संभावनाओं के प्रति सकारात्मक रखने को कहा। आरसेटी के निदेशक हिमांशु जोशी ने कहा कि इसका उद्देश्य कौशल विकास से जोड़कर उन्हें रोजगार के लिए सक्षम बनाना है। इस दौरान फेशियल,हेयर कटिंग,मेकअप,मेहंदी,स्किन केयर सहित अन्य चीजों की जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यक्रम संयोजिका पुष्पा वल्दिया,पवन पाण्डेय,नीरज द्विवेदी,विरेंद्र कुमार,निशा मेहता,गोकुल जोशी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.