नई दिल्ली, अगस्त 19 -- 35 के बाद उम्र बढ़ने के साथ कई तरह की समस्याएं महिलाओं को होना शुरू हो जाती है। हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन, फेशियल हेयर जैसी समस्या होती है, तो वहीं कमर दर्द, पैरों में दर्द, हेयर फॉल होता है। यहीं नहीं चेहरे पर एक्ने और पिंपल निकलना स्टार्ट हो जाते हैं। चेहरा डल और फीका दिखता है। खुद की उम्र से स्किन और भी ज्यादा बड़ी दिखती है। नतीजा चेहरे पर समय से पहले ही रिंकल्स और फाइन लाइंस दिखने लगते हैं। जब इतनी सारी समस्या हो तो उपाय खोजना जरूरी है। और, ज्यादातर समस्याओं का समाधान आपके हेल्दी खानपान में होता है। जैसे कि ये 5 सीड्स वाला पाउडर, जिसे खाने से ना केवल आपकी स्किन एजिंग रुकेगी बल्कि आपको सेहत में भी फर्क नजर आने लगेगा। तो अगर आपको भी एज से बड़ी दिखने का कमेंट मिल चुका है तो आज से ही इस 5...