नई दिल्ली, अगस्त 10 -- स्किन पर बर्फ लगाने से काफी फायदे मिलते हैं। चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल करने से सूजन कम होती है, ब्लड फ्लो बेहतर होता है और मुंहासों की रेडनेस शांत होती है। अगर आपको स्किन से जुड़ी अलग-अलग समस्याएं रहती हैं तो आप बर्फ को अलग-अलग चीजों के तैयार कर सकते हैं। यहां 5 तरह से बर्फ तैयार करने के तरीके बता रहे हैं जो आपको स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा दिला सकते हैं।1) आलू के रस से जमाएं बर्फ आलू में कैटेकोलेज एंजाइम, विटामिन सी और प्राकृतिक स्टार्च होते हैं। यह मेलेनिन के बनने को रोककर पिगमेंटेशन, झाइयों और काले दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। आलू का इस्तेमाल करने के लिए कच्चे आलू को कद्दूकस करें और फिर इसका रस निकाल लें। अब आलू के रस को पानी में मिलाएं और फिर बर्फ जमाएं। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से फायदा मिल सकता...