सीवान, मई 22 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। नौतन थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए 757 लीटर अवैध शराब बरामद किया है। इस मामले में एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक मैरवा थाना क्षेत्र के विलासपुर निवासी नंदकिशोर यादव का पुत्र विकास कुमार यादव है। यह भी पढ़ें- नौतन: शराब लदी स्कार्पियो वाहन को पुलिस ने पकड़ा गिरफ्तारी और वाहन जप्त पुलिस ने शराब ढ़ोने में प्रयुक्त स्कार्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। युवक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि नौतन थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पचलखी मार्ग से एक स्कॉर्पियो में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है।पुलिस की तत्परता सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पचलखी पोखरा तिरमुहानी के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान संदिग्ध स्क...