हमीरपुर, फरवरी 5 -- राठ। पनवाड़ी मार्ग पर बसेला गांव के पास स्कार्पियो खड़ी कर उसमें बैठे युवक-युवती से पुलिस ने पूंछतांछ की। युवक ने खुद को साधु बताया और स्कार्पियो खराब होने की बात कही है। क्षेत्र के बसेला गांव से आगे स्कार्पियो कार में दोपहर दो बजे से एक युवती व युवती बैठे हैं। संदेह होने पर ग्रामीणों ने जानकारी लेने का प्रयास किया। जिसे युवक ने डांटकर भगा दिया। सूचना मिलने पर गुरुवार को कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक व युवती से पूंछतांछ कर उनके कागजात देखे और वापस चली आई। एसएसआई प्रिंस दीक्षित ने बताया कि कार के कागजात देखे हैं। युवक बनारस का और युवती पनवाड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी है। कार खराब होने के कारण दोनों कार में बैठे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...