स्कार्पियो बाइक टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल, गंभीर
मिर्जापुर, जून 23 -- जिगना (मिर्जापुर )। थाना क्षेत्र के बिहसड़ा खुर्द गाँव के यादवपुर मजरा के सामने मंगलवार की सुबह आठ बजे मिर्जापुर - प्रयागराज मार्ग पर अनियंत्रित स्कार्पियो की टक्कर से बाइक चालक व सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया। जहां पर दोनों घायलों की हालत नाजुक होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पुनीत अग्रवाल ने जनपद मुख्यालय स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
घायलों के बारे में थाना क्षेत्र के दुगौली गांव निवासी 20 वर्षीय आशुतोष उर्फ नितिन ओझा पुत्र संजय ओझा अपने पड़ोसी 19 वर्षीय अंजनी नंदन उर्फ एस ओझा पुत्र राकेश ओझा को बाइक पर बैठाकर विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने जा रहे थे। बिहसड़ा खुर्द गांव के सामने मिर्जापुर की ओर से आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.