गोरखपुर, मार्च 16 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत सेखरुआ पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क किनारे बाउंड्री से टकराकर पलट गई और चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, टिकरिया जंगल निवासी अनिल कुमार सिंह गोरखपुर से अपने घर जा रहे थे। सेखरुआ पेट्रोल पंप से आगे बढ़ते ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस की जांच में वाहन के अंदर शराब सहित अन्य सामान मिला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक नशे में था, जिसके कारण हादसा हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...