मेरठ, दिसम्बर 24 -- किठौर। मध्य गंगनहर पर स्थित गेसूपुर पुल के पास मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने स्कूटी सवार बाप-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद स्कार्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। गांव गेसूपुर शुमाली निवासी नानक अपने पुत्र शिवकुमार के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर खेतों में सिंचाई करने जा रहा था। जैसे ही दोनों गेसूपुर नहर पुल के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में नानक की टांग टूट गई, जबकि शिवकुमार के सिर और कंधे में गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस और घायलों के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचा...