बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- दीपनगर थाना क्षेत्र के कासिमचक गांव के पास हुआ हादसा बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के एनएच 20, बिहारशरीफ-नवादा मार्ग पर पावा गांव के पास शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अधेड़ को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान पावा गांव निवासी यमुना सिंह के 45 वर्षीय पुत्र पप्पू सिंह के रूप में की गयी है। स्थानीय लोगों की मानें तो वे पैदल ही सड़क किनारे जा रहे थे। तभी स्कॉर्पियो ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। इससे पहले उनकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.