सासाराम, मई 8 -- दिनारा, एक संवाददाता। नटवार थाना क्षेत्र के बिक्रमगंज-दिनारा स्टेट हाईवे पर महरोड़ गांव के समीप शुक्रवार को दोपहर स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक में धक्का मार दिया। जिसमें बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी युवक दिनारा थाना क्षेत्र के कौआखोच निवासी बृजमोहन पाण्डेय का 25 वर्षीय पुत्र विनय पाण्डेय हैं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इसकी तत्काल सूचना नटवार थाना को दिया। जहां सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जख्मी को इलाज के लिए दिनारा पीएचसी पर लाया। जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- ट्रक व हाईवा की टक्कस में यूपी का चालक जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...