आरा, मई 11 -- -चरपोखरी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के समीप की सोमवार की दोपहर की घटना -छुट्टी के बाद घर लौटने के दौरान छात्रा को रौंदते निकल गयी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो -इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ दिया दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले में चरपोखरी थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर बड़हरा गांव के समीप सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार स्कार्पियो की ठोकर से सड़क पार कर रही एक स्कूली छात्रा की मौत हो गयी। ओवरटेक करने के चक्कर में स्कॉर्पियो छात्रा को रौंदती निकल गयी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है। मृत छात्रा बड़हरा गांव निवासी सुमन कुमार की आठ वर्षीया पुत्री सुधा कुमारी थी। वह पांचवी कक्षा की छात्रा थी।

छात्रा का स्कूल से लौटने ...