आरा, अप्रैल 12 -- -कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया महुआनी के समीप रविवार की सुबह हुआ हादसा -गेहूं काट रहे माता-पिता के लिए खाना ले जाने के दौरान बेकाबू स्कॉर्पियो ने कुचला -इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया महुआनी के समीप रविवार के सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार पाइलिंग मिस्त्री को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी मिस्त्री की इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आने से पहले ही मौत हो गई। मृत मिस्त्री कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के घाघर बिंद टोली निवासी अमीका बिंद का 22 वर्षीय पुत्र प्रकाश बिंद था। हादसे को लेकर देर तक अफरा-तफरी मची रही। वहीं हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया। मृत पाइलिंग मिस्त्री के बड़े भाई लक्खू उर्फ र...