फतेहपुर, फरवरी 10 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। नगर पंचायत खखरेरू के प्रताप नगर निवासी रमेश रैदास बाइक से लोहरपुर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आई स्कार्पियो ने टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर पेड़ से जा टकराए। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल और फिर हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.