स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
सिद्धार्थ, मई 25 -- मिश्रौलिया। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के कुसम्ही चौराहे के पास रविवार दोपहर बेकाबू स्कार्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। उन्हें सीएचसी इटवा में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी सचिन उर्फ राजा (20) पुत्र राम चरित्र, प्रकाश पुत्र राम शरद के रूप में हुई। एक की पहचान नहीं हो सकी। सीएचसी इटवा के चिकित्सक डॉ. अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि घायल का इलाज जारी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार तीन घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.