बांदा, मई 17 -- बांदा। तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गिरवां थाना क्षेत्र के अर्जुनाह गांव निवासी सोनू ने बताया कि वह 65वर्षीय मामा पट्टीदार को रविवार की दोपहर बाइक में बैठाकर गिरवां जा रहा था। तभी शिवहद गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में अक्कर मार दिया। जिससे दोनो लोग बाइक से गिर कर घायल हो गए। पट्टीदार को गंभीर चोटे आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- समस्तीपुर-दरभंगा स्टेट हाइवे पर हाइवा ने किसान को रौंदा, मौत जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।...