देहरादून, अप्रैल 28 -- देहरादून। हिट एंड रन से जुड़े मामले में रिंग रोड स्थित जंगल के इलाके में एक कार चालक दो युवकों को टक्कर मारकर फरार हो गया। डोभालवाला निवासी अभिषेक सोनकर ने मामले में रायपुर थाने में तहरीर दी। कहा कि सड़क दुर्घटना 26 अप्रैल की शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच हुई। हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान शुभम और सन्नी कुमार के रूप में हुई है। हादसे स्कार्पियो चालक ने किया। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...