हाजीपुर, मार्च 27 -- भगवानपुर। संवाद सूत्र हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर स्कार्पियों सवार बदमाशों ने कार सवार एक युवक का अपहरण कर लिया। घटना सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बाजार सराय का बताया गया है। पुलिस घटनास्थल से लावारिस अवस्था में खड़ी एक कार बरामद किया है। एवं तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से 15-20 एटीएम और डेविट कार्ड बरामद बरामद किया है। बरामद कार सत्यम पराशर मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत मनियारी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर आलम गांव निवासी के नाम से है। संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की घटनास्थल से एक कार बरामद हुआ है। कार से 15-20 एटीएम और डेविट कार्ड बरामद हुआ है। आदमी फ्रार्ड लग रहा है। अनुमान है पैसे के लेनी देनी में अपहरण हुआ होगा। कार ऑनर के घर पता किया गया है वह घर पर नहीं रहता है। घर पर कभी कभार ...