स्कार्पियों में लदी 45 पेटी बीयर बरामद, चालक गिरफ्तार
सोनभद्र, जून 22 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाना पुलिस ने सोमवार की भोर वाहन चेकिंग के दौरान स्कार्पियों में लदी 45 पेटी बीयर बरामद किया। पुलिस ने स्कार्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। स्कार्पियों से बरामद बीयर मध्य प्रदेश से बिहार तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पिपरी पुलिस की टीम सोमवार तड़के नियमित गश्त और वाहन चेकिंग अभियान पर निकली हुई थी। इसी दौरान मुर्धवा-रंटोला मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में बीयर लदी मिली। वाहन में कुल 45 पेटी में 1079 कैन बीयर बरामद होने पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज ने बताया कि गिरफ्तार चालक की पहचान धर्मपाल पुत्र कृष्णा, निवासी दिनारा, जनपद रोहतास बिहार के र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.