अहमदाबाद, मार्च 9 -- तिलक वर्मा ने जैसे ही लॉन्ग ऑन पर जैकब डफी का कैच लपककर टी20 विश्व कप 2026 फाइनल में भारत की खिताबी जीत पर मुहर लगाई, कप्तान सूर्यकुमार यादव के चेहरे पर एक शरारती मुस्कान दौड़ गई। कई मिथक तोड़कर उनके चेहरे पर खिताबी जीत की मुस्कान थी। यह मुस्कान उस कप्तान की थीस जिसने बतौर बल्लेबाज खराब प्रदर्शन के लिए आलोचना झेलने के बावजूद खिताबी जीत दिलाकर आलोचकों का मुंह बंद किया। वैसे जीत हो या हार, सूर्यकुमार भावनाओं पर काबू रखना बखूबी जानते हैं। पिछले दो साल में बड़ी पारी नहीं खेलने के कारण आलोचना से सूर्यकुमार पर भारी दबाव था। उनसे पहले अपनी सरजमीं पर सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को 2011 में वनडे विश्व कप दिलाया था। कपिल देव (1987) और रोहित शर्मा (2023) भारत में विश्व कप नहीं जीत सके थे। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.