मथुरा, अप्रैल 13 -- भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश द्वारा श्री कृष्ण इंटर कॉलेज गोकुल में चल रहे सात दिवसीय बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण में सोमवार को स्काउट गाइड कैप्टन सर्व धर्म सभा शपथ के साथ समापन किया गया। यहां से लौटकर स्काउट गाइड कैप्टन प्रशिक्षार्थी अपने विद्यालय में जाकर छात्र-छात्राओं को स्काउट गतिविधियां कराएंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु एवं शिक्षा संस्थान के कुलपति अभिजीत मित्रा का मुख्यायुक्त डॉ. कमल कौशिक ने स्काउट स्कार्फ पहना व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश चंद शुक्ला, हिंदुस्तान कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. मनीष गुप्ता का भी स्कार्फ स्काउट पहनाकर स्वागत किया। शिविर के अंतिम दिन स्काउट गाइड और कैप्टन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, टेंट तैयार किए गए। अभिजीत मित्रा ने स्काउट की गतिविधियो...