बदायूं, फरवरी 24 -- बदायूं। स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर स्काउटिंग के जन्मदाता लॉर्ड बेडेन पावेल का 170वां जन्मदिन चिंतन दिवस और लेडी बेडेन पावेल का 138वां जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने स्काउटिंग को चरित्र निर्माण और नेतृत्व क्षमता का सशक्त माध्यम बताया। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर नेहा कटियार ने आगामी प्रशिक्षण शिविरों, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिला आयुक्त डॉ. मनवीर सिंह ने स्काउटिंग को सर्वांगीण विकास का आधार बताया। इस अवसर पर विनोद कुमार सक्सेना, आलोक पाठक, डॉ. सरिता गौतम, महीपाल सिंह तोमर, सुभाष मैथिल, ओम प्रकाश शर्मा, ओमपाल यादव, डीटीसी सत्यपाल गुप्ता और सीमा यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरा...